आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांतीय अध्यक्ष बनी अनीता नायक

रायगढ़ l आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गयी थी l बैठक में सर्व सम्मति से प्रांतीय उपाध्यक्ष रही अनीता नायक को संघ की प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं l
रविवार 2 अगस्त क़ो छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल के आदेश अनुसार सर्व सहमति से प्रांताध्यक्ष का चुनाव बिलासपुर बृहस्पति बाजार स्थित शहीद वीर नारायण यादव गार्डन में किया गया l बैठक में सभी जिला अध्यक्ष लोगों को कहा गया था कि सर्व सम्मति से आप लोग प्रांताध्यक्ष का चुनाव करेंगे तथा पूर्व से संगठन में जो प्रक्रिया चलते आ रही है उसी के तहत सर्व सम्मति से चुनाव किया जाना है l उक्त बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्षों ने सर्व सम्मति से चुनाव किया जिसमें दुर्ग जिला अध्यक्ष श्रीमती कामिनी चंद्राकर एवं बिलासपुर अध्यक्ष श्रीमती भारती मिश्रा के द्वारा घोषणा किया गया कि श्रीमती अनिता नायक को सर्व प्रांताध्यक्ष चुना गया है जिस पर जशपुर जिले क़ो छोड़ अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष सर्व सम्मति से अनीता नायक क़ो प्रांताध्यक्ष नियुक्त करने में अपनी सहमति दी l गौरतलब है कि श्रीमती अनीता नायक छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 का रायगढ़ जिला से शुरुआत संगठन का किया था जिसके प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल एवं श्रीमती प्रेमा ठाकुर का पूर्ण समर्थन रहा। श्रीमती अनिता नायक ने 31 वर्ष संगठन में निस्वार्थ भाव से रायगढ़ जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद रहकर कार्यकर्ता सहायिका बहनों के हित के लिए सेवा दिया।