raigarh। जनता की आवश्यकता और प्रयास के आवेदनों पर जब कार्य नहीं हो तो अवश्य ही आम जन अपना प्रयास बंद करके प्रार्थना के रास्ते पर चलना प्रारंभ कर देते हैं इसी तारतम्य में अपने रायगढ़ के उत्कर्ष और उन्नयन के लिए स्थानीय जनता ने पिछले सप्ताह से श्री संकट मोचन हनुमान जी की चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम को किया जाने लगा है।जिसमें रायगढ़ की जनता का जुड़ाव निरंतर होने लगा है।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि सात बिंदुओं को लेकर चरणबद्ध चल रहे प्रत्येक मंगलवार को रायगढ़ के अलग-अलग स्थान के हनुमान मंदिरों में संकट मोचन हनुमान जी की चालीसा का पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम में इस सप्ताह 25 अगस्त मंगलवार को संध्या के समय रायगढ़ शहर के रामपुर पहाड़ पर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा कार्यक्रम के अनुसार संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना की भी की गई कि किसी भी तरह रायगढ़ को सड़क दुर्घटना,प्रदूषण, बेरोजगारी,महंगी शिक्षा, अवस्थित सरकारी अस्पताल, गंदे पेयजल, अव्यवस्थित भवनों जो खंडहर में बदलते सरकारी कॉलेज और स्कूलों से निजात दिलवाने के इस सप्ताह के कार्यक्रम में जागरूक छोटे-छोटे बच्चों ने पोस्टर तैयार करके लाया था जो कि ""श्री हनुमान जी Pls- Road Accident से बचाना Pls(रायगढ़)"" लिखा था को तैयार करके हनुमान जी के समक्ष लाया और प्रार्थना की जो उपस्थित जनता ने देखा कि जागरूकता बच्चों में भी है,जो की उल्लेखनीय ही थी।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि इस सप्ताह मंगलवार के हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रार्थना कार्यक्रम में उत्कल समाज के पूर्व सचिव देवेश षड़ंगी,पं हरिशंकर शर्मा, रामजी लाल अग्रवाल,नीलकंठ साहू,मयूर कछवाहा,राज देवांगन,जसविंदर कौर,रजनी बासोद,गजानंद पटेल,लक्ष्मी प्रसाद यादव,मनोज शुक्ला, निशित जायसवाल,प्रियंका सिदार,अम्बे सोना,विमला सिदार,उमा महंत,अनामिका चौहान,अनिल चीकू आदि सहित लगभग दो सौ की संख्या में रायगढ़ के चिंतकों की उपस्थिति रही ।
