सावन माह पर अग्रवाल सम्मेलन का हरित संकल्प……. श्री कुंज कॉलोनी में हुआ वृहद वृक्षारोपण

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रायगढ़ जिला इकाई द्वारा सावन के प्रथम दिवस पर स्थानीय बोईरदादर स्थित श्री कुंज कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संरक्षक सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल गोयल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़) आनंद बेरीवाल, जिला अध्यक्ष शिव तायल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक अनिल अग्रवाल, प्रदेश सलाहकार सुभाष अग्रवाल (चिराग), सुभाष अग्रवाल (वकील), रामनिवास मोड़ा, जगदीश अग्रवाल, अरुण बेरीवाल, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सजन गुप्ता, सरस गोयल सहित संस्था के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूर्व में भी शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था लगातार हरित पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि "वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। यदि आज हम प्रकृति को संरक्षित करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य मिलेगा। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।"
संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण को केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि जनभागीदारी का अभियान बनाएं। प्रत्येक परिवार अपने जीवनकाल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, उसकी नियमित देखभाल करे और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करे। हरित रायगढ़ और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में समाज की सामूहिक भागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक श्री अनिल गोयल ने समस्त वृक्ष को संयोजन व सुरक्षा का दायित्व का संकल्प लिया।