रायगढ़। सायबर ठगी करने के मामले में 8 युवकों के बाद आज रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता की 14 महिलाओं को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 4 महिलाओं को पुलिस रिमांड पर व 10 महिलाओं को ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया है। दरअसल रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में टावर लगाने के नाम पर एक किसान से एक लाख 82 हज़ार की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले के पतासाजी के दौरान रायगढ़ साइबर व पुलिस टीम ने ट्रेस कर कोलकाता में दबिश दी थी। जहां अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। इस सेंटर से ही देश के अलग अलग राज्यो में एक ऑनलाइन ठगी करने का काम कर रहे थे। पुलिस ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर कोलकाता न्यायालय में पेश किया जहां से 8 पुरुषों को ट्रांजिट रिमांड में रायगढ़ लाया गया था। वही गैंग में शामिल 14 महिलाओ को न्यायालय ने इस शर्त पर बेल दे दी थी कि 25 तारीख को वे रायगढ़ न्यायालय में पेश होंगी। वहीं आज 14 महिलाओ ने कोलकाता से रायगढ आकर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इस दौरान रायगढ पुलिस ने पूछताछ के लिए 4 महिलाओ को पुलिस रिमांड देने और 10 महिलाओ को ज्यूडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय से निवेदन किया था जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों सहित महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यो में भी इस गैंग ने करोडों रुपय की ऑनलाइन ठगी की है। पूछताछ में और मामलों का खुलासा होने की बात भी पुलिस कह रही है।

You missed