रायगढ़ l पुलिस द्वारा चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है।घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गएl परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके चालक जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है l वहीं ट्रक मालिक की कोई जानकारी सामने नहीं आ पायी है l
मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए lजिनका कुल वजन करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये बताया जा रहा है l

