घरघोड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य एस के करण ने कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान ही हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अधिकारी रामकुमार पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना हुनर दिखाया है। सभी विद्यार्थी ने एक से एक बढ़कर रंगोली बनाई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो रंगोली के माध्यम से कक्षा दसवीं की आरती भगत लक्ष्मी नायक एवं उनकी टीम द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न से अलंकृत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। एवं डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अधिकारी रामकुमार पटेल ने संविधान दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 26 नवंबर, 1949, वह ‘पवित्र’ दिन था जब स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया और देश के कामकाज में इसके महत्व को बरकरार रखा. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवंबर को “संविधान दिवस” के रूप में चिह्नित करने के भारत सरकार के फैसले को मान्यता दी.। व्याख्याता वीर सिंह ने संविधान की प्रस्तावना पर जानकारी देते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है प्रस्तावना से मतलब है कि भारतीय संविधान के जो मूल आदर्श हैं उन्हें प्रस्तावना के माध्यम से संविधान में समाहित किया गया है संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के लिए राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक न्याय के साथ स्वतंत्रता के सभी रूप शामिल है नागरिकों को आपसी भाईचारा हुआ बंदर के माध्यम से व्यक्ति के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का संदेश देती है। भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसको बनाने में 2 साल 11 माह 18 दिन लगे थे । इस अवसर पर एस.सी/ एसटी कर्मचारी संघ एनटीपीसी द्वारा विद्यार्थियों को पेन वितरित किया गया विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता देवराम निराला द्वारा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।