घरघोड़ा :- नगर के कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा में छात्राओं एवं शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का समुचित उपयोग करने का संकल्प लिया।भारतीय संविधान के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूर्ण करने की बात दोहरायी।इस अवसर पर शिक्षकों ने भारतीय संविधान से जुड़ी कई रोचक बातें छात्राओं को बतायी।सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य की परिकल्पना वाले विशाल गणराज्य भारतवर्ष के नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का छात्राओं के मध्य सामूहिक परिचर्चा की गयी।इस अवसर पर भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी को भी स्मरण किया गया।संविधान की मूल प्रति के लेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखी थी।भारतीय संविधान 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था ।26 नवम्बर 1949 को लागू होने के बाद संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24जनवरी 1950 को हस्ताक्षर किए इसके बाद 26 जनवरी को लागू कर दिया गया। संविधान सभा को अखिलेश मिश्रा सुभाषिनी पटनायक मेडम ज्योति एवं निवेदिता सिंह ठाकुर सन्तोषी साव एवं विजय पंडा ने विचार व्यक्त करते हुए अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने की बात कही।कार्यक्रम का संयोजन विजय पंडा ने किया।इस अवसर पर छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।