रायगढ। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता शहर के पूर्व लोकप्रिय विधायक जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के द्वितीय पुण्यतिथि 1 फरवरी 2023 को विधानसभा रायगढ़ ही नही पूरा प्रदेश में याद किया जा रहा है। उनके समर्थकों द्वारा अपने जननेता के सिद्धांतों व विचारों के अनुरूप जगह – जगह स्वच्छता अभियान चलाकर अपने स्मृति पटल में पुनर्जीवित कर रहे है। उनके प्रशंसकों द्वारा अनेनानेक प्रकार से उन्हें याद किया जा रहा है। उनकी तेजतर्रार स्वभाव की आज खूब चर्चा हो रही है। रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा व आसपास की साफ – सफाई कर माल्यार्पण करते हुए अपने जननेता को श्रद्धांजलि दे रहे है। जिसकी शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की प्रतिमा से प्रातः7 बजे स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। जहां रोशन भैया अमर रहे और महापुरुषों की जयकारे से शहर गुंजायमान हुआ।

इन स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के द्वितीय पुण्यतिथि पर शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई धुलाई कर माल्यार्पण किया गया। जहां रोशन भैया अमर रहे और महापुरुषों की जयकारे से शहर गुंजायमान हुआ। उसके पश्चात आजादी के महानायक सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर सफाई कर माला पहनाया गया। उसी क्रम में शहीद चौक स्थित मां भारती के वीर सपूत शहिद भगत सिंह जी की प्रतिमा की सफाई कर सिंगनल चौक स्थित सिंध समाज के अमर शहीद हेमुकलानी की प्रतिमा पर सफाई कर चक्रधर नगर चौक स्थित संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह जी की प्रतिमा पर सफाई कर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट निकट स्थित सविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर सफाई कर एवं माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात मिनीमाता चौक स्थित पं. दिनदयाल उपाध्यक्ष की प्रतिमा, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, कबीर चौक स्थित संत कबीर दास की प्रतिमा अंत में केवड़ाबॉडी चौक स्थित जननायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

You missed