नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पंहूचे। नारायणपुर में जिला भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू के निधन पर शोक सभा रखी गयी थी ।श्री नड्डा नारायणपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा मे शामिल हुए और दिवंगत भाजपा नेता सागर साहू को श्रद्धाजंलि अर्पित की । इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हम वैचारिक लड़ाई लड़ेंगे। प्रजातांत्रिक तरीके से हम लड़ेंगे और विजयी भी होंगे। उन्होंने कहा कि सागर साहू देश की विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे थे।सागर साहू की भरपाई नहीं कर सकते। साथी के बिछड़ने का गम है, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ है। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या पर श्री नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में बढ़ रहे है नक्सली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। नक्सली विचार धारा को हम परास्त करेंगे। श्री नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी पंहुचे।

You missed