रायगढ़। चुनावी वर्ष के शुरुवात से ही रायगढ़ विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार सत्ताधारी दल कांग्रेस को विभिन्न मुद्दों पर घेर रही है। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला ने शहर में होर्डिंग्स लगा कर विधायक प्रकाश नायक से उनके विकास कार्य का ब्यौरा मांगा है। वही इसके साथ ही पोस्टरवार शुरू हो गया है।
अब की बार पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार ने विधायक के साथ ही महापौर व सभापति को आड़े हाथों लेते हुए शहर में पोस्टर लगवाये है। आशीष ने पोस्टर के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 10 सवाल पूछे है, जिनमे कहा गया है कि प्रदेश में आपकी सरकार है फीर भी निगम बेहाल क्यो है? वार्डो की सफाई व्यवस्था चरमराई क्यो?, आम जनता से टैक्स लिया जाता है तो जिंदल पर बकाया करोड़ो रूपये के टैक्स पर चुप्पी क्यों? प्रदूषण पर निगम सरकार की चुप्पी क्यों?, संजय काम्प्लेक्स में बहुमंजिला काम्प्लेक्स से यातायात व्यवस्था चरमरायेगी, तो पूर्व योजना अनुसार चबूतरा निर्माण क्यो नही?, यातायात व्यबस्था सुधार में कोई पहल क्यो नही?, सीएसआर से करोड़ो की आय के बावजूद प्रशासन से शहर विकास के लिए राशि क्यो नही?, अमृत मिशन से सभी वार्डो में पानी सप्लाई क्यो नही?, ट्रांसपोर्ट नगर अब तक व्यवस्थित नही हुआ क्यो?, चक्रपथ की ऊँचाई बढ़ाने राशि की कमी क्यो?, सिटी बस कबाड़ हो गयी क्यो? इस प्रकार इन 10 क्यो का जवाब आशीष ताम्रकार ने मांगा है और पोस्टर में लिखा है कि विधायक, महापौर व सभापति से जनता करे सवाल। गौरतलब है कि पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार अपने वार्ड के अलावा शहर की राजनीति में भी हमेशा सक्रिय नज़र आते है। वर्तमान में भाजपा से निलंबित होने के बावजूद लगातार प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से पार्टी के कार्यक्रमो में सहयोग करते भी वे नज़र आते है। वही अब इस पोस्टर की राजनीति से एक बार फीर आशीष सुर्खियों में है।
