जांजगीर चाम्पा। जिला जेल में निरुद्ध कैदी ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार खैरा निवासी बनवारी लाल कश्यप जिसे दुष्कर्म के आरोप में 5 अप्रैल को 20 साल की सजा हुई थीजांजगीर जिला जेल में काट रहा था। आज सुबह जेल में उसकी फांसी लटकी लाश मिली। साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने लड़की व उसके परिजनों पर जबरन फंसाने का आरोप लगाया है। बनवारी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

You missed