raigarh l प्रदेश में बढ़ी बिजली दर के विरोध में कांग्रेस ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए बढ़ी हुई दर वापस लेने की मांग की l वहीं इसके पूर्व सीएम विष्णु देव साय का पुतला दहन कर कांग्रेस ने अपना विरोध प्रकट किया l प्रदेश में घरेलू व व्यवसायिक बिजली की दरो में वृद्धि की गई हैं औऱ बढ़ी हुई दर एक जुलाई से लागू होगी l बिजली दर में बढ़ोतरी औऱ स्मार्ट मीटर के विरोध में पीसीसी के अव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्टेशन चौक से रैली निकालते हुए विद्युत विभाग का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की l जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव का कहना था कि प्रदेश सरकार ने घरेलू व कमर्शियल बिजली की दर में लगभग 30 से 50 पैसे व 60 से 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है l इसके साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं पर दबाव बना रहे हैं इसका हम विरोध कर रहे हैं l कांग्रेस ने बिजली की बढ़ी दर को वापस लेने की मांग रखी है l कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक प्रदेश है बावजूद इसके छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा की सरकार महंगी बिजली दे रही है जो जनता के साथ छलावा है l स्मार्ट मीटर में बिजली की खपत बहुत ज्यादा आ रही है, पहले एक हज़ार का बिल आता था आज 5 हज़ार का बिल आ रहा है l यदि बढ़ी दर को वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस आगे औऱ उग्र आंदोलन करेगी l
