raigarh l हादसों की डगर कहलाने वाली ढीमरापुर सड़क में मौत का वारंट ले कर दौड़ रही ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई l घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची औऱ शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है l गौरतलब है कि यह सड़क काफी जर्जर हो गई है औऱ बरसात के मौसम में पैदल चलना भी इस मार्ग पर दुभर है l सड़क पर काफी किचड़ होने की वजह से स्कूटी फिसल कर गिर गई जिससे उस पर सवार युवती सड़क पर गिर गई औऱ ट्रक की चपेट में आ गई l इस दर्दनाक हादसे से सड़क क़ो लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं l
