मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या के लिए रवाना हुआ जहां राम लाल के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशी क्या कामना करेंगे l खास बात ये है प्रभु श्रीराम के ननिहाल से विशेष रूप से शिवरीनारायण से सबरी के बेर के साथ सीताफल, विष्णुभोग चावल, कोसा का कपड़ा, करी लड्डू, अनरसा के साथ अन्य सामग्री भेंट करेंगे l वही अयोध्या रवाना होने से पहले अभी राम रंग में रेंज नजर आए, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पीले रंग के कुर्ते के साथ जय श्री राम लिखे गमछे में नजर आए तो वही कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप कुर्ता धोती पहने भक्ति के रंग में नजर आए l साय कैबिनेट के साथ संगठन से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी साथ रवाना हुएl