रायगढ़ l शहर की सड़कों पर मॉर्डिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए दु पहिया वाहन यातायात नियमों की धज्जिया उड़ाते धड़ल्ले से दौड़ रहे है l तेज रफ्तार बाईक सवारों की वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही है l ख़ास कर मॉर्डिफाइड साइलेंसर बुलेट में लगा कर फर्राटे भरे जा रहे है l वहीं साइलेंसर की ब्लास्टिंग से भी राह चलते लोग काफी परेशान होते है l आमजन की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ट्रैफ़िक पुलिस का रवैया नकारात्मक है l शाहर की यातायात व्यवस्था काफी खराब है ऊपर से तेज शोर के साथ फर्राटे भरते दु पहिया वाहनों के कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l गति नियंत्रण पर भी किसी प्रकार को कोई अंकुश नहीं है l भगवान भरोसे चल रही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता है l

You missed