छ. ग.प्रदेश. एन.एच.एम कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16500 कर्मचारी विगत दिनों 33 दिन की हड़ताल पर थे,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किरण सिंह देव के हस्ताक्षेप से 10 मांगो में से 4 के तुरंत पूरा करने ग्रेड पे,अनुकम्पा,स्थानांतरण पर 3 महीने की समय सीमा में मांगो को पूरा करने पर सहमति बनी थी ,मुख्यमंत्री से संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट किया था,तब कार्यवाही शून्य करने सहित हड़ताल अवधि के वेतन देने बात हुई थी मुख्यमंत्री श्री साय ने जल्द कैबिनेट की आगामी बैठक में इसे प्रस्ताव को ला कर बहाली करने औऱ किसी के साथ अन्याय नही होने की बात कही थी। वहीं आज केबिनेट की बैठक होनी है जिसमें एन.एच.एम कर्मचारियों की मांग के विषय में चर्चा हो सकती है l एन एच एम कर्मियों को आज कैबिनेट फैसले का बेसब्री से इंतजार है l