रायगढ़ l जिले के तमनार में महिला पुलिस कर्मी के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी है गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आमगांव और झरना गांव के हैं। आरोपियों के खिलाफ लूट मारपीट शीलभंग जैसी आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास आम गांव के हैं जबकि एकअन्य आरोपी वनमाली राठिया तमनार ब्लाक के ही झरना गांव का है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) के साथ साथ आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि तमनार में 27 दिसंबर को हुई हिंसक झड़क के दौरान सामाजिक तत्वों में महिला पुलिस कर्मी के साथ जमकर मारपीट की थी और कपड़े फाड़े थे। महिला आरक्षक से मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा हुआ था। मामले में पुलिस ने आखिरकार पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मामले में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता है जिनकी तलाश जारी है।

