भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम बदले जाने का कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी l अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 10 जनवरी से 25 फरवरी तक मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन करने आदेश जारी किया गया है l यह आयोजन चरणबद्ध जिला, शहर, नगर, ब्लॉक, मंडल और पंचायत स्तर पर होंगे l आयोजन को सफल बनने के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिलेवार 33 जिला समन्वयकों की नियुक्ति की गई है l रायगढ़ जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लिये अमरजीत चावला को समन्वयक नियुक्त किया गया है l

