वर्धा : पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के वर्धा आगमन पर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के वर्धा चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से उनका स्वागत किया गया। डॉ. पोखरियाल वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के 29 वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वर्धा आए थे। उनके द्वारा बुधवार, 7 जनवरी को विश्वविद्यालय में चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय के नागार्जुन अतिथि गृह में उनका स्वागत चरखा एवं शाॅल देकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चैप्टर के पदाधिकारी एवं सदस्यों को आशीर्वचन देते हुए शुभकामनाएं दी। स्वागत अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोविंद सिंह, केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे, विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार, पीआरएसआई वर्धा चैप्टर के सचिव बी. एस. मिरगे, जनसंचार विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रेणु सिंह, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, सहायक संपादक डॉ. अमित विश्वास, विद्यार्थी पंकज कलाने, राम सिंह, देवेश कुमार दुबे, गौरव चौहान, आदित्य उत्तम, विलास चौधरी आदि की उपस्थिति रही।

You missed