मंडल के खरसिया-रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य में स्थित समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लांचिंग व चक्रधरनगर एवं कोतरलिया सेक्शन के मध्य किमी 581/25-27 में स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है ।
रद्द होने वाली गाडियां:-
👉 दिनांक 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 15 एवं 17 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां:-
👉 दिनांक 15 एवं 17 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
👉 इसी प्रकार दिनांक 15 एवं 17 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

You missed