छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का कार्य चल रहा है लेकिन खरीदी केन्द्रो में बरती जा रही भर्राशाही से किसानों को अपनी फ़सल बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l कहीं टोकन नहीं कटने की समस्या है तो कहीं ऑन लाइन मैपिंग में हुई लापरवाही की वजह से पोर्टल में रकबा कम दिखा रहा है l इस कारण अपना धान नहीं बेच पाने से किसान काफी परेशान है l बताया जा रहा है कि कोरबा जिले के हरदीबाजार तहसील क्षेत्र के नोनबिर्रा उपार्जन केंद्र में धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने से आहत किसान सुमेर सिंह ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की थी l उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है l वहीं कोरबा जिले में हरदी बाज़ार क्षेत्र के ही एक औऱ किसान ने भी ख़ुदकुशी का प्रयास किया l कृषक का नाम बैसाखु गोड़ बताया जा रहा है l किसानों के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले सामने आने पर शासन प्रशासन में हड़कम मच गई है l

