हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नवसृजन शिक्षा एवं जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में तमनार ब्लॉक के पंचायत मिलूपारा में CSR गतिविधि के अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.एस.के. मिश्रा, डॉ.अजय सिंग एवं डॉ.बी.के.अंबवानी के सहयोग से नि: शुल्क जांच के साथ आवश्यकतानुसार BP एवं शुगर की जांच कर दवाई वितरण के साथ उचित परामर्श दिया गया।इस शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायत मिलूपारा के 97 हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधाओ का विशेष लाभ मिला।
इस अवसर पर नवसृजन के उपाध्यक्ष किशोर पटनायक सचिव दुर्गा शंकर नायक , प्रोजेक्ट कार्डिनेटर प्रशांत प्रधान एवं फील्ड एनिमेटर श्रीमती भांजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी मेहर सहित श्रीमती द्रौपदी सिदार, श्रीमती विमला भगत हिंडालको से रंजना नाग एवं ग्राम पंचायत मिलूपारा के सरपंच उद्धव भगत शिविर में अपने सहयोगियों के साथ स्वयं उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग किए।

You missed