रायगढ़ जिले के तमनार को नगर पंचायत बनाने का मामला अधर में लटकता नज़र आ रहा है l ग्राम पंचायत तमनार और बासनपाली को जोड़कर नगर पंचायत तमनार बनाने को लेकर राजपत्र में प्रकाशन के बाद बासनपली पंचायत के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं l ग्रामीण नगर पंचायत में नहीं रहना चाह रहे है, गांव में 1408 जनसंख्या के साथ 10 वार्ड शामिल है,ग्रामीणों का कहना है कि अगर नगर पंचायात में शामिल होने के बाद हर छोटे निर्माण कार्यों के लिए अनुमति के साथ टैक्स भी देना पड़ेगा , जिसे लेकर ग्रमीण राजी नही है, शनिवार को गांव में पेशा कानून के तहत आयोजित ग्राम सभा में भी 815 ग्रामीणों ने नगर पंचायत नहीं बनाने के लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है l ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पेशा क़ानून लागू है औऱ इस क़ानून के तहत ग्राम सभा सर्वोच्च संस्था है l नगर पंचायत बनने के बाद आदिवासियों को मिले अधिकार समाप्त हो जायेंगे जो समाज के हित में नहीं है l आने वाले दिनों में यह मुद्दा औऱ गरमा सकता है l

You missed