6 वीं वाहिनी छ स बल रायगढ़ के सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल को वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस पर छ ग पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, एव प्रसंशनीय कार्य के लिए उन्हें सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
विदित हो कि श्रीमती निवेदिता पॉल वर्ष 2005 बैच के सीधी भर्ती के उप पुलिस अधीक्षक हैं जो छ ग राज्य गठन के बाद राज्य पुलिस सेवा के प्रथम बैच के प्रथम उप पुलिस अधीक्षक (DSP) हैँ।
उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों कोंडागाव, कोरिया, बलौदाबाजार,धमतरी जगदलपुर (बस्तर),सारंगढ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बहुत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सेवाकाल के 10 वर्ष बस्तर में सेवायें दी हैं।
वर्तमान में 6 वीं वाहिनी छ स बल रायगढ़ में सेनानी के पद पर कार्यरत हैं।

