रायगढ़ l कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में कला को नया आयाम देने शिबानी कृति:कहानीबाज़ थिएटर सोसायटी एक्टिंग स्कूल की शुरुवात हुई है l शहर के बोइरदादर चौक स्थित राधेश्याम डेरा में शनिवार को एक्टिंग स्कूल का भव्य शुभारम्भ हुआ l उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के थिएटर अभिनेता ,फिल्म अभिनेता व फिल्म निर्देशक सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुये । स्कूल के डायरेक्टर मोहन सागर ने बताया कि आज से एक्टिंग स्कूल मे एडमिशन प्रकिया चालू है । इस एक्टिंग स्कूल में, तीन माह , छः माह और पूरे एक साल के क्लास प्लान किया गया है। जिसमें शहर के एक्टिंग एक्सपर्ट और शहर से बाहर के एक्सपर्ट होंगे । रायगढ़ शहर व आस पास के गांव के लोग एडमिशन ले कर अपने अभिनय की प्रतिभा को औऱ अधिक निखार सकते हैं । मोहन ने बताया कि हर बैच के साथ एक नाटक और और एक शॉर्ट फ़िल्म भी तैयार की जावेगी । उन्होंने कहा कि स्कूल प्रारम्भ करने में उनके गुरु डॉ. योगेंद्र चौबे, कल्याणी मुखर्जी सहित रायगढ़ के तमाम वरिष्ठ कलाकारों का उन्हें आशीर्वाद मिला है । एक्टिंग स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ रितान्क् शर्मा, पोष्णेश्वरी सिंह दाऊ , तरुण बघेल, युवराज सिंह आजाद, रविंद्र चौबे, टिंकू देवांगन , गौरव मोरकर, प्रेरणा देवांगन भी थिएटर तथा डांस और संगीत के लिए विद्यार्थियो को विशेष प्रशिक्षण देंगे और साथ ही फिल्म और एड के लिये घनश्याम आदित्य , ऐशर्व देव ,दीप्तांशु का योगदान रहेगा l एक्टिंग स्कूल के संचालन में अनुपम पॉल का विशेष सहयोग मिल रहा है l

