रायगढ़ l राजश्री गुटखा की शॉर्टज बता कर ब्लैक में धड़ल्ले से बेचा जा रहा हैं l प्रति बोरा एक से डेढ़ हज़ार रुपय अतिरिक्त दाम में आसानी से थोक व्यापारियों के पास मिल रहा हैं l सूत्रों के अनुसार ओड़िसा में गुटखा तम्बाकू प्रतिबंधित होने के कारण रायगढ़ से अवैध रूप से ओड़िसा में माल खपाया जा रहा हैं l यही वजह हैं कि स्थानीय स्तर पर शॉर्टज बता कर अतिरिक्त दाम में राज श्री गुटखा की बिक्री हो रही हैं l वहीं बिना बिल के धड़ल्ले से राज श्री की बिक्री की जा रही हैं जिससे व्यापारी जी एस टी की चोरी कर शासन को भी चुना लगा रहे हैंl आश्चर्य की बात यह हैं कि जी एस टी की चोरी कर राजश्री की ब्लैक मार्केटिंग खुले आम हो रही हैं लेकिन अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग रही हैं l

