राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने हेतु नकल कराने की योजना बनाए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर रायपुर के डीडी नगर थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी रखी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, सरोना के पास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पाया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास नकल कराने में प्रयुक्त उपकरण पाए गए, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अंदर परीक्षा दे रहे साथियों का नाम बताया , बताए नाम के परीक्षार्थियों के संबंध में परीक्षा केंद्र से संपर्क कर संदेहियों की तलाशी लेने पर ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला l जिन्हें पूछने पर बताया कि ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थी द्वारा प्रश्न को पढ़े जाने से केंद्र के बाहर बैठे साथी द्वारा गूगल सर्च कर प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की योजना थी l पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराए थे। परीक्षा के दौरान बाहर बैठा सहयोगी प्रश्न प्राप्त कर उनके उत्तर तैयार करता था और ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षार्थी तक पहुंचाता था। इसके बदले आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम ली जाती थी। पुलिस ने दर्शन सहवाग पिता सुरेन्द्र सहवाग, उम्र 26 साल, साकिन छुडानी बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा, सुमित सहवाग पिता जय भगवान, उम्र 30 साल, पता छुडानी थाना बादली तहसील बहादुरगढ़ जिला झज्जर, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की पिता ओमप्रकाश वर्मा, उम्र 36 साल, पता भुना थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा, अमर पिता सुभाषचन्द्र, उम्र 32 साल, ग्राम भुना थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा नरेंद्र कुमार पिता सुभाषचन्द्र, उम्र 29 वर्ष, ग्राम निगानी खेड़ा तहसील व थाना सदर हिसार जिला हिसार हरियाणा, बंटी कुमार पिता शंकर लाल, उम्र 38 साल, पता ग्राम भुना थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा के विरुद्ध धारा 318(2) ,61(2)bns , 66 IT act 10(1), लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दिया है l

You missed