वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज विधान सभा में विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं l दृष्टि, ज्ञान के बाद इस बार संकल्प का बजट हैं l राज्य स्थापना के बाद से लगातार बढ़ रहा बजट का आकार l मध्यप्रदेश से अलग होकर पहली बार पेश किया गया था 4944 करोड़ रुपए का बजट वहीं 2026-27 में करीब 1 लाख 72 हज़ार करोड़ रुपए का अनुमानित बजट. पेश किया जा रहा है l बात करें विष्णु देव साय सरकार की तो साल 2023-24 में 1 लाख 32 हजार करोड़ का पेश किया गया था बजट तथा साल 2024-25 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट किया गया था पेश l इस बार का बजट संकल्प थीम पर हैं याने
S – समावेशी विकास

- रोजगार सृजन और कौशल विकास
- शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार
- गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक सुरक्षा
- महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों का सशक्तिकरण
A – अधोसंरचना
- सड़क एवं पुल निर्माण
- बिजली एवं जल आपूर्ति
- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना
- औद्योगिक एवं कृषि ढांचा
N – निवेश
- नए उद्योगों की स्थापना
- रोजगार के अवसरों में वृद्धि
- स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती
- संतुलित और सतत आर्थिक विकास
K – कुशल मानव संसाधन
- कौशल विकास
- शिक्षा एवं आत्मनिर्भर सशक्तिकरण
- भविष्य के लिए तैयार रहना
A – अंत्योदय
- समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास में पहली प्राथमिकता
L – लाइवलीहुड
- कृषि और ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाकर छोटे उद्यमों से आमदनी बढ़ाना
P – पॉलिसी से परिणाम तक
- स्पष्ट संकल्प, समयबद्ध शुरुआत और प्रभावी परिणाम

