रायगढ़ l अशासकीय स्कूलों की कॉपी किताब विशेष दुकानों पर ही उपलब्ध होने से अभिभावकों को महंगे दामों पर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है l इस पर रोक लगाने जिला प्रशासन ने 7 व 8 फरवरी को स्कूल प्रबंधन एवं दुकानदारों की बैठक लेकर सभी को किताबों की सूची उपलब्ध कराने तथा स्कूल का नाम प्रिंट की हुई कॉपी बेचने की मनाही की गई थी l प्रशासन के इस फरमान का तोड़ भी निजी स्कूल औऱ बुक सेंटर संचालक मिल कर निकाल लिए हैं l स्कूल प्रबंधनों द्वारा निर्धारित समय में सभी किताब दुकानों को सूची उपलब्ध नहीं कराई गयी l यही वजह है कि चुनिंदा दुकानों में ही पुस्तक मिल रही है l वहीं वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य द्वारा अभिभाको को पुस्तक कापी की सूची व्हाट्स एप पर भेजी गयी है जिसमें बकायदा बुक सेंटर का नाम भी अंकित है l वहीं बड़े स्कूलों के नाम की प्रिंटेड कॉपी भी दुकान विशेष में दी जा रही है l कमीशन के इस खेल पर जिला प्रशासन अंकुश लगाने में समर्थ नज़र नहीं आ रहा है l

