जिला उपभोक्ता आयोग रायगढ़ के द्वारा उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से एक जन जागरूकता कार्यक्रम जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के सहयोग से बार रूम में किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपभोक्ता आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमति रंजना दत्ता के द्वारा विशेष रूप से उपस्थित कनिष्ठ अधिवक्ताओं को उपभोक्ता मामलों के ई फाइलिंग व ई हियरिंग के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही आयोग की कार्यवाही में सभी अधिवक्तागण से सहयोग करने के लिए भी अपेक्षा जाहिर की है संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का स्वागत करते हुए पूर्ण रूप से विचारण एवं प्रकरणों के जल्द निराकरण में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा जानकारी चाही गई व सुझाव भी दिए गए और कार्यक्रम से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी को अपने पक्षकारो व जन सामान्य तक पहुंचाने का आश्वाशन भी दिया इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य द्व्य राजेंद्र पांडेय एवं राजश्री अग्रवाल सहित संघ के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव लोकनाथ केशरवानी के द्वारा तथा आभार मनोज तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया

