रायगढ़ l ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह,सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर तरुण प्रकाश का रायगढ़ आगमन हुआ l ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट करके यात्री सुविधाओं एवं ट्रेन परिचालन के संबंध में चर्चा कर 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया l प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रायगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन रायगढ़ को जो सुविधा मिलना चाहिए वह नहीं मिल रही है l रायगढ़ स्टेशन सौंदर्य करण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है औऱ समय सीमा बढ़ाई जा रही है लेकिन कार्य आज तक अपूर्ण है इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है इसलिए हमारी मांग है कि सौंदर्य करण का कार्य तत्काल पूरा किया जाए, ट्रेन समय पर चलती नहीं है, ट्रेनों के लेट लतीफ से आम आदमी को काफी परेशानी होती है खासकर चाँपा रायगढ़ के बीच हर ट्रेन लेट हो जाती है l हमारी मांग है कि ट्रेन समय पर चले यह सुनिश्चित किया जावे, आये दिन रेल लाइन विस्तारीकरण के लिए यात्री ट्रेन स्थगित की जाती है जबकि उस अवधि में मालगाड़ी निर्बाध रूप से चलती रहती है. हमारी मांग है कि आवश्यकता पड़ने पर यात्री गाड़ी के बदले मालगाड़ी को स्थगित किया जाए, रायगढ़ से चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस लंबी दूरी की गाड़ी है लेकिन इसमें पैट्रीकार की सुविधा नहीं है हमारी मांग है कि गोंडवाना एक्सप्रेस में पेंट्री कार की सुविधा दी जावे l रायगढ़ से गुजरने वाली कई गाड़ियां का स्टॉपेज रायगढ़ में नहीं है जबकि रायगढ़ रेलवे स्टेशन अधिग्रहण के समय रायगढ़ रियासत के तत्कालीन महाराजा चक्रधर सिंह जी के साथ अनुबंध हुआ था की रायगढ़ हो कर जो भी ट्रेन निकलेगी उसका स्टॉपेज रायगढ़ में रहेगा हमारी मांग है कि रायगढ़ से गुजरने वाली सभी ट्रेनो का स्टॉपेज रायगढ़ में किया जाए, रायगढ़ से कोरबा के लिए नई ट्रेन का परिचालन किया जाए, रायगढ़ से दक्षिण भारत के लिए रक्सौल हैदराबाद ट्रेन है. दक्षिण भारत में बालाजी सहित कई मान्यता प्राप्त धार्मिक स्थल है बेंगलुरु जैसे आई टी हब है बेंगलुरु विशाखापट्टनम जैसे आधुनिक मेडिकल सुविधा वाले शहर है. हमारी मांग है कि रायगढ़ से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन सुविधा दी जावे, कई दशक से टिटलागढ़ रूट में सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन चलती है हमारी मांग है कि बिलासपुर से टिटलागढ़ होते हुए विशाखापट्टनम के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाया जाए, कुंभ मेला के अवसर पर रायगढ़ से प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी. हमारी मांग है कि प्रयागराज के धार्मिक महत्व को देखते हुए रायगढ़ से एक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाए, बिलासपुर से इंदौर चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को रायगढ़ से चलाई जावे, प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि एन डी ए सरकार द्वारा 14 दिसंबर 1998 को रायगढ़ रेलवे टर्मिनल की स्थापना की घोषणा में रेल मंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई थी 27 वर्ष व्यतीत हो गए हैं लेकिन आज तक इसे अमली जामा नहीं पहनाया गया है l हमारी मांग है कि रायगढ़ में रेलवे टर्मिनल की स्थापना शीघ्र किया जाए उसका नामकरण महाराजा चक्रधर सिंह के नाम पर किया जावे . रेलवे टर्मिनल बनने के बाद बहुत सी समस्याओं का समाधान स्वतःहो जाएगा. जनरल मैनेजर द्वारा प्रतिनिधि मंडल की बातों को गौर से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया l ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला, साथी प्रमोद शराफ साथी रंगापति बारिक साथी संजीव सेठी शामिल थे l प्रतिनिधि मंडल को आशा है कि 11 सूत्रीय जायज मांगों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और रायगढ़ को रेलवे सुविधा की सौगात मिलेगी l