रायगढ़। शहर के मधुबन पारा स्थित मस्जिद गरीब नवाज ग्राउंड में आल मुस्लिम वेलफेयर द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह एवं नन्हें रोजेदार 2026 कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, अनुशासन और भाईचारे का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। इस अवसर पर 328 नन्हे रोजेदारों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।

कार्यक्रम में बिलासपुर से आए फाउंडर मेंबर ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए रोजे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजा हमें सब्र, परहेजगारी और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है तथा एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विशेष रूप से माताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश में वालिदा का योगदान सबसे अहम होता है जो उन्हें बचपन से सही मार्ग पर अग्रसर करती हैं। इस विशेष आयोजन में बच्चों के अभिभावकों, खासकर माताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब बच्चे छोटी उम्र से ही अनुशासन, त्याग और इबादत की सीख ग्रहण करते हैं, तो यही संस्कार उन्हें भविष्य में सफलता और नेक इंसान बनने की राह दिखाते हैं।

कार्यक्रम में सूफियाना कलाम की प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। सूफी गायक सरवर हुसैन (सुरूर बैंड) की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद सिराज प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट रूप से वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज रब्बानी जिला सचिव, हाजी जुबेर मोहम्मद खान प्रदेश उपाध्यक्ष, बिलासपुर संभाग प्रभारी, शाजिउर रशिद रायपुर संभाग प्रभारी, महबूब खान सदस्य, दरगाह लूथरा शरीफ, शाहजहां खान सचिव, सारंगढ़, अमन रजा खान अध्यक्ष, कोरबा मौजूद रहे।

इसके अलावा हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन सदर, सीरतुन्नबी कमेटी, हाजी शेख अब्दुल्ला सदर, गुलाम रहमान खान सदस्य राज्य हज कमेटी, मस्जिद गरीब नवाज, अब्दुल रहीम सदर, नूरी मस्जिद, मोहम्मद शमशीर, हाजी शरीफ साबरी, अब्दुल हमीद, तौकीर साबरी, मोहम्मद वाजिद साबरी, शेख ओबैदुल्लाह, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद कैफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में पार्षद अन्नू सारथी, पार्षद नवाब खान, जॉली सिंह टुटेजा, मनीष सिंह, डॉ. ऋतु सिंह, अखिलेश शर्मा, कलीम बक्स, कमरुद्दीन खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकारों में युवराज सिंह आजाद, विनय पांडेय, राजेश जैन, शेख ताजिम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह ने न सिर्फ बच्चों का उत्साह बढ़ाया बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का मजबूत संदेश भी दिया।