पेट्रोल कम्पनियो ने छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिसमें पेट्रोल में 1.1 रुपए की बढ़ोतरी हुई है l प्रीमियम पेट्रोल में 3.8 रुपए की बढ़ोत्तरी की गयी है l पेट्रोल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया में कार्टून पोस्ट जारी किया है l गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइस ड्यूटी कम करने की घोषणा पर भाजपा ने सोशल मीडिया पर इस बात को खूब प्रचारित किया गया था कि पेट्रोल की कीमतों में इजाफा नहीं कर जनता को राहत दी है l, इसी मामले में कांग्रेस ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा को घेरा हैं l