छत्तीसगढ़ में पेट्रोल ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर वार किया है l रजत जयंती पर मिली छूट खत्म होने से असर जेब पर पड़ा है l हालांकि इस मामले में सियासत की माइलेज बढ़ गई है l अब देखना होगा कि मामले में सरकार क्या कदम उठाती है l नॉर्मल पेट्रोल में करीब 1 रुपए 1 पैसे महंगा तो प्रीमियम पेट्रोल में करीब 3.80 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, कारण VAT में बदलाव जो एक साल पहले रजत जयंती पर कम किया गया था, अब फिर वापस ले लिया गया है l यानि राहत अस्थायी थी और झटका स्थायी लग रहा है l इधर कीमत बढ़ते ही सियासत भी उफान पर है ल कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर सरकार पर हमला बोला है l वही सवाल भी कई खड़े किए है l कांग्रेस ने इसे लेकर कहा कि केंद्र की सरकार और राज्य सरकार दावा कर रही है युद्ध की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है l पाँच राज्यों में चुनाव के बाद आशंका है कि पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ेंगे l बीते साल रजत जयंती के मौके पर सरकार ने वैट घटाकर जनता को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन वो राहत ऑफर पीरियड की तरह निकली l एक साल पूरा हुआ और ऑफर खत्म l जिस पर सियासी बयानबाजी भी जमकर छिड़ गई है l विपक्ष जहाँ सरकार पर निशाना साध रही है तो वही बीजेपी इस मामले में बैक फुट पर नज़र आ रही है l

