रायगढ़ l ट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिरादराना संगठनों के साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। बैठक में श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कामरेड गणेश कछवाहा ने सभा की शुरुआत करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमलों श्रम कानूनों में बदलाव सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बात रखते हुए 1 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है इसकी जानकारी दी l साथ ही स्वास्थ्य गत कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया l
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ट्रेड यूनियन काउन्सिल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे सर्वसम्मति से शेख कलीमुल्लाह को अध्यक्ष, खगेश पटेल, एवं प्रवीण तम्बोली को उपाध्यक्ष, श्याम जायसवाल को सचिव, संजीव सेठी व वेदप्रकाश अजगल्ले को सह सचिव तथा सुनील मेघमाला को कोषाध्यक्ष व विष्णु यादव को सहकोषाध्यक्ष चुना गया, एवं संरक्षक के रूप में गणेश कछवाहा, बासुदेव शर्मा, एवं प्रमोद शराफ को चुना गया। इसके अतिरिक्त संबद्ध संगठन से एक एक नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिये आहूत करने का निर्णय लिया गया l उपस्थित साथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।
बैठक में आगामी 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सफल बनाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, मजदूरों की एकजुटता को मजबूत करने तथा श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया l
बैठक में गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ साथी शेख कलीमुल्लाह, श्याम जायसवाल, प्रवीण तम्बोली, खगेश पटेल, सोनू शर्मा, मुकेश पटेल, संजीव सेठी, पी आर भास्कर, विष्णु यादव, वेद प्रकाश अजगल्ले, परमेश्वर पटेल, अखिलेश श्रीवास, वीरेन्द्र टोडर , घनश्याम लहरें, युवराज सिंह आजाद, श्याम देवकर, नीलकंठ साहू आदि उपस्थित थे lकार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों का कामरेड शेख कलीमुल्लाह नव निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा किया गया । उक्त जानकारी सचिव श्याम जायसवाल द्वारा दी गयी l