रायगढ़ l भूपदेवपुर में स्थित बिलासपुर जलाशय का एक गेट जर्जर होकर टूट गया l गेट के टूटने पर जलाशय का पानी भारी मात्रा में बाहर आ रहा पानी सड़क पर बहनें लगा है l वहीं आस पास के खेतों में भी पानी प्रवेश कर गया है l
इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ खरसिया मार्ग पर भूपदेवपुर में स्थित बिलासपुर जलाशय के गेट काफी पुराने होकर जर्जर हो गये हैं l मरम्मत के अभाव में शुक्रवार की शाम को जलाशय का एक गेट टूट गया जिससे भारी मात्रा में पानी बाहर आने लगा l देखते ही देखते पानी आस पास के खेतों में भरते हुए सड़क पर आ गया l बताया जा रहा है की सड़क पर लगभग एक से डेढ़ फिट पानी बह रहा है l वहीं खेत भी लबालब हो गये हैं l ऐसे में जलाशय के पास के गांव में भी पानी भरने का खतरा मंडरा रहा है जिस वजह से ग्रामीण रतजगा करने पर मजबूर हो गये हैं l बताया जा रहा है कि गेट के टूटने के पीछे मुख्य वजह सिंचाई विभाग के लापरवाही है l यदि समय रहते गेट की मरम्मत की जाती तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती l वहीं जलाशय का गेट टूटने के बावजूद विभाग की ओर से किसी अधिकारी के नहीं पंहुचने पर ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है l