रायगढ़ l केलो नदी के अभिशप्त पचधारी डेम में दोस्तों के साथ नहाने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गई l होमगार्ड की टीम ने काफी मशक्क़त के बाद पानी में से शव को बरामद किया l सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है l
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के ढीमरापुर मार्ग पर स्थित गोविन्द बगीचा कालोनी निवासी अरुण गुरु का 21 वर्षीय पुत्र सारस्वत गुरु अपने दोस्तों के साथ केलो नदी के पचधारी डेम में नहाने गया था l नहाने के दौरान पानी में छलांग लगाते ही वह डूब गया l इस बात से घबराये उसके दोस्तों ने तत्काल युवक के परिजनों को सूचना दी l वहीं नदी में युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची तथा युवक की खोजबीन के लिए होमगार्ड के जवानो को लगाया गया l तकरीबन दो घंटे की मशक्क़त के बाद डेम से सारस्वत का शव बरामद हुआ l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है l