छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में बुर्का और नकाब पहनकर दुकानों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है l यह फैसला छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में लिया गया l सराफा व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है l एसोसिएशन के अनुसार बुर्का और नकाब की आड़ में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे दुकानदारों में असुरक्षा की भावना थी l व्यवसायियों का यह भी कहना है कि हमारा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पंहुचाना नहीं बल्कि समाज विशेष के आलावा अन्य लोग भी चोरी की नियत से बुर्का पहन कर आ जाते है ऐसे में सुरक्षित व्यापार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l

You missed