छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं l भाजपा ने जहां लक्ष्मी वर्मा पर दांव लगाया तो वहीं कांग्रेस का भरोसा एक बार फिर फूलोदेवी नेताम पर कायम रहा l नामांकन के आज अंतिम दिन दोनों ही प्रत्याशी विधान सभा पंहुच कर अपना नामांकन दाखिल किया l संख्या बल के आधार पर भाजपा और कांग्रेस को एक एक प्रत्याशी उतारने का मौका मिला l यह भी कहा जा सकता है दोनों निर्विरोध सदस्य चुने जाएंगे l भाजपा और कांग्रेस ने राज्यसभा में महिला चेहरों पर दांव लगाया है l भाजपा ने ओबीसी महिला वर्ग से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया हैं तो वहीं कांग्रेस ने बस्तर क्षेत्र को फोकस करते हुए फूलोदेवी को फिर मौका देकर आदिवासी वर्ग को भी साधने का प्रयास किया है l नामांकन के लिए नामो की घोषणा आननफानन में की गई l भाजपा ने तो होली के ठीक एक दिन पहले लक्ष्मी वर्मा का नाम जारी कर दिया था, लेकिन कांग्रेस इस बार भी प्रत्याशी के नाम जारी करने में पीछे नजर आई l ठीक होली के दिन यानि बुधवार की रात कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम का नाम जारी किया l भाजपा ने पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता लक्ष्मी वर्मा पर दांव लगाया इसे लेकर पार्टी में उत्साह का वातावरण भी देखने मिला l वहीं कांग्रेस में फूलोदेवी नेताम को रिपीट किए जाने को लेकर भीतरखाने में विरोध के स्वर भी सुने गए l छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जहां मिशन 2028 को देखते हुए पिछड़ा वर्ग को साधते हुए एक नए चेहरे को आगे किया है तो वहीं कांग्रेस बाहरी प्रत्याशी की जगह स्थानीय को प्रत्याशी बनाने की जद्दोजहद में तो उलझी रही औऱ नया चेहरा ढूंढ़ पाने में पार्टी नाकाम रही l अब दोनों प्रत्याशी और उनके चुने जाने का समीकरण प्रदेश की सियासत में कितना असर डालता है, यह जरूर देखने वाली बात होगी l