रायगढ़। किसानों को गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खाद की आपूर्ति किए जाने के विरोध में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की और कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता ज्ञापन के साथ गुणवत्ता हीन खाद भी लेकर आए थे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में तमाम बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का कयास लगाया गया था। पुलिस प्रशासन ने भी कलेक्ट्रेट के समक्ष कार्यकर्ताओ को रोकने बेरिकेट्स लगाया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था लेकिन ओ पी चौधरी जैसे बड़े चेहरे के बावजूद भीड़ नही जुट पाई।

        भाजपा किसान मोर्चा के आव्हान पर गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खाद की आपूर्ति किए जाने के विरोध में सोमवार को भाजपा ने बीजेपी जिला कार्यालय से पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घेराव कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी व सांसद गोमती साय के शामिल रहने की बात जिला भाजपा की ओर से कही गयी थी लेकिन सांसद नही पंहुची। वही ओ पी चौधरी के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम किया गया जो कि पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ। ओ पी चौधरी जैसे बड़े चेहरे की उपस्थिति के बावजूद सौ से डेढ़ सौ के बीच ही कार्यकर्ता जुट पाये। वही भारी संख्या में कार्यकर्ताओ की उपस्थिति का कयास लगाते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए बेरिकेट्स लगाए थे और पुलिस बल भी काफी संख्या में रखा गया था लेकिन कार्यकर्ताओ की कमी की वजह से बेरिकेट्स के पास ही प्रदर्शन कर भाजपाइयों को संतुष्ट होना पड़ा।

         इधर प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों का कहना था कि राज्य सरकार किसानों को वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। किसानों को जो वर्मी कंपोस्ट दिया जा रहा है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। खाद में कंकड़ पत्थर रेत मिले हुए हैं जिससे फसल खराब हो रही है। ऐसे में वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं। उन्होंने गुणवत्ता हीन खाद की आपूर्ति को लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला है सरकार जानबूझकर किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है। 

           सोमवार को भाजपा द्वारा किये गये प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गुरूपाल भल्ला, सुनील रामदास, गौतम अग्रवाल, रमेश छपरिया,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,पार्षद पंकज कंकरवाल,महेश कंकरवाल,  रिमझिम मुक्तिनाथ,पूर्व पार्षद कौशलेश मिश्रा, आशीष ताम्रकार,  बब्बल पाण्डेय,विकास केड़िया, अनुपम पाल, रथु गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, मनीष शर्मा, पल्लू बेरीवाल,शैलेश माली, प्रवीण द्विवेदी, अमृत सिंह सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे। 

You missed