इन दिनों पुरे प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चर्चा व्याप्त है l रायगढ़, खैरागढ़, सरगुजा सहित कुछ अन्य जिलों में आंदोलन भी हो रहे है l वहीं रायपुर के शैलेन्द्र नगर क्षेत्र में एसडीएम ने 7 नग छतीम प्रजाति के वृक्ष काटने की अनुमति से पेड़ों की कटाई की गई है l इस मामले पर बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने राजधानी में पेड़ कटाई पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर किया है l विधायक राजेश मूणत ने अनुविभागीय अधिकारी के पत्र को भी शेयर किया है औऱ पेड़ कटाई की फोटो शेयर कर तंज कसते हुए लिखा है कि रायपुर में बेहरमी से पेड़ कटाई, पर्यावरण की चिंता कौन करेगा?

You missed