रायगढ़। भाजपा सरकार के ऊपर अडानी सरकार है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले अडानी का विरोध किया लेकिन छत्तीसगढ़ में सत्ता पाते ही हसदेव में जंगल काटने की इजाजत दे दी। छत्तीसगढ़ में पिछले 22 सालों में कांग्रेस और भाजपा दोनो की सरकार रही है, परन्तु अच्छा स्कूल, अच्छा हॉस्पिटल नही दे सके तो लानत है ऐसी सरकार पर। उक्त बातें आप पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने पत्रकारवार्ता में कही।

        आप पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। अपने दौरा कार्यक्रम के तहत आज श्री झा रायगढ़ पंहुचे जहां पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमो में वे शामिल हुए। इसके पूर्व उच्च विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता को सबोधित करते हुए संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारी भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। गोठान के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। प्रदेश में 50 प्रतिशत गोठान फर्जी है। यहां मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। कोयले पर प्रति टन वसूली करवाई जा रही है। यहां सीएम केवल लूट के लिए बैठे है। 

छत्तीसगढ़ में जनता अब नया विकल्प ढूंढ रही है। अरविंद केजरीवाल के मॉडल ऑफ गवर्नेस के कारण देश मे आप पार्टी को समर्थन मिल रहा है। इस गवर्नेस की जरूरत छत्तीसगढ़ को है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में दिल्ली और पंजाब में हुआ वो चमत्कार अब छतीसगढ़ में भी होगा।छत्तीसगढ़ में सड़को की हालत काफी खराब है। सरकार बेपरवाह नज़र आ रही है। संजीव झा ने बढ़ते प्रदूषण पर कहा कि उद्योगों से हो रहे प्रदूषण पर जितना उद्योगपति दोषी है उतनी ही सरकार का भी दोष है। अगर सरकार बेईमान हो तो वो उद्योगों पर दबाव नही बना सकती। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस खुद से लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में केवल कुर्सी की लड़ाई है। जनता त्रस्त है। इस दौरान कोमल उपेंडी प्रदेश अध्यक्ष, भरत दुबे जिला अध्यक्ष, गोपाल बपोड़िया, सिरिल धृतलहरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You missed