रायगढ़ l दुकान विशेष से किताब खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य न करने व संस्था के नाम की प्रिंटेड कॉपी की बिक्री नहीं करने जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था, बावजूद इसके बड़े स्कूल बुक सेंटर संचालकों से मिली भगत कर दुकान विशेष से ही किताब लेने के लिए अभिभावकों को सूची दे रहे हैं l इस बात की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पटेलपाली स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, ओ पी जिंदल स्कूल पतरापाली रायगढ़ व ओ पी जिंदल स्कूल ऊर्जा नगर तमनार पर कार्रवाई के बजाय अंतिम चेतावनी देकर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली है l एक ओर निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है औऱ कलेक्टर के आदेश को भी दर किनार करने से परहेज नहीं कर रहे हैं l वहीं जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग इनके सामने पंगू बने हुए हैं l