घरघोड़ा । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर घरघोड़ा मंडल द्वारा पावरग्रिड बाईपास मार्ग पर तीन घंटे तक चक्का जाम किया गया जिसके कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में घरघोड़ा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाईपास मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जब से सरकार में बैठी है लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं का टारगेट कर हत्या हो रही है, बस्तर में नक्सलियों द्वारा जो नरसंहार का आतंक मचा है वह सिर्फ कांग्रेस सरकार के सह पर हो रही है, यह एक सोची समझी रणनीति के तहत राजनीति हत्या है जो नक्सलियों के आड़ में भाजपा नेताओं की हत्या करा रही है, भूपेश बघेल को बस्तर में अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, इस कारण घोर नक्सली क्षेत्र के भाजपा जन प्रतिनिधियों पुलिस द्वारा दिया गया सुरक्षा व्यवस्था हटा लिया गया, यह कांग्रेस की चाल चरित्र को दर्शाता है इतिहास गवाह है कांग्रेस का शासन खून से सना है, बड़ी आसानी से टार्गेट कर सकें नक्सली इस लिए सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को हटा लिया गया, परिणाम स्वरूप आज बस्तर के चार भाजपा नेताओं की निर्ममता पूर्वक हत्या हो जाता है और राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है, माह भर में चार भाजपा के नेताओं की हत्या बस्तर में होता है, एक भी कांग्रेस के नेताओं का हत्या नहीं होती है, क्या नक्सली सिर्फ भाजपा नेताओं को अपना निशाना बनाना चाहते हैं जबकि सरकार में कांग्रेस की सत्ता है यह जांच का विषय है, लेकिन राज्य सरकार इस तरफ ध्यान तक नहीं दे रही है, आज जब संसद में भाजपा के सांसदों ने पटल पर रखा और केन्द्र सरकार द्वारा ज़वाब तलब किया गया तब जाके मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है।

आज प्रदेश की स्थिति भयावाह हो गई है, भ्रष्टाचार चरम पर है चोरी डकैती व हत्या जैसे मामले आम हो गये है कुछ दिन पहले तक पुरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ढफ पड़ी थी राज्य के हर शहरों कस्बों से चाकूबाजी हत्या की गुंज सुनाई देती थी, विपक्ष की भूमिका में जब हम विधानसभा में बुलंद आवाज से इस विषय को रखा सरकार को कटघरे में खड़ा कर विधानसभा चलने नहीं दिया तब जाकर कुछ हद तक अपराध कम हुए हैं। शकील मोहम्मद द्वारा राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते कहा है अगर इस तरह से राज्य में हत्या होती रही और सरकार सोती रही तो भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे यह कांग्रेस पार्टी सरकार चलाने के लायक नहीं है इनसे सत्ता संभल नहीं रही है,‌ व्यक्ति स्वार्थ पद की लालसा के कारण आज कांग्रेस सरकार में फुट है, अपने कर्तव्य का निर्वाह नहीं कर पा रहे सत्ता के लालच में पार्टी के भीतर कलह मचा है, जिसका खामियाजा प्रदेश की आमजन भोग रही है। सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार सब चौपट है, केन्द्र सरकार के योजनाओं की राशि से अपनी वाहवाही बटोरने वाले भूपेश बघेल सरकार का अंतिम समय आ चुका है, इस वर्ष चुनाव होने वाले हैं जनता द्वारा मन में यह बात बना चुकी है, एक बार अवसर देकर समझ गई है जनता प्रदेश में खून की नदियां बहाने वालों को दोबारा सत्ता नहीं मिलने वाला है। शकील अहमद ने भाजपा मंडल के अध्यक्ष सहनू राठिया, महामंत्री राजेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भाजपा पदाधिकारी जिला महामंत्री किसान मोर्चा राधेश्याम राठिया, वरिष्ठ नेता राजेंद्र ठाकुर, नरेश पण्डा, सुनील ठाकुर, संतोष राठिया, सोनू सिदार, रितेश शर्मा, समयनाथ मांझी, वेदकुमार राणा, कुरूनाम सिंह, मनोज निषाद, सुरज ठाकुर , अन्य सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

You missed