रायगढ़। स्वामी विवेकानंद अकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल संजय मैदान, रायगढ़ में मातृ-पितृ दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें लगभग 600 विद्यार्थियों (नर्सरी से कक्षा 8वीं तक)एवं उनके माता-पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम पाल, मंजुल दीक्षित, किरण पांडा एवं बिहारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, भावपूर्ण गीत, नाटक तथा प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता का संदेश दिया। “संस्कारों का महत्व” विषय पर प्रस्तुत विशेष नाट्य मंचन ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं। उनके त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। छात्रों के अभिभावक उत्साह के साथ कार्यक्रम मे शामिल हुए बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार देने की कोशिश की भरपूर सराहना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद अपने बच्चो के साथ किये! बच्चो और शिक्षको की मेहनत और कई दिनों की तैयारी से बहुत हो सुब्दर कार्यक्रम के आयोजन की सभी ने प्रशंशा किया l विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर अग्रवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।