घरघोड़ा। श्रध्दा महिला मंडल एस.ई.सी.एल. बिलासपुर द्वारा सदैव अपने समाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका रहती है, समाज में समाजिक समरसता को एकरूपता लाने में श्रध्दा महिला मंडल एस.ई.सी.एल. बिलासपुर निरंतर समाजिक सरोकार कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है।
बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए सुचेतना महिला समिति रायगढ़ क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती रीना पांडे के कुशल मार्गदर्शन में सुचेतना महिला समिति की सदस्याओं के द्वारा दिनांक 01.04.2023 को बरौद कॉलोनी में मजदूर महिलाओं को सम्मानित किया गया. साथ ही उनके साथ खेल का आयोजन किया गया. उन्हें पानी की टंकी दिया गया. सभी महिलाओं को समिति के सदस्याओं द्वारा खाना परोस कर खिलाया गया. उनके साथ समय बिताकर बहुत ही आनंद आया।
सुचेतना महिला समिति रायगढ़ क्षेत्र ग्रामीणों एवं शहरी जरुरतमंदों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर एवं वचनबद्ध है. इस अवसर पर सुचेतना महिला समिति की श्रीमती बृंदा चौबे,श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती लता खाम्ब्रा, श्रीमती पुष्पा बर्मा,श्रीमती ममता बेहरा,श्रीमती अर्चना झा,श्रीमती मीरा सिंह, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्रीमती किरण राम, श्रीमती भारती साहु, श्रीमती अनसुइया सतनामी, श्रीमती अल्पना प्रसाद, श्रीमती मधुमीता बनर्जी, श्रीमती कल्पना महंता, श्रीमती संगीता मिश्रा और श्रीमती प्रियंका चापरे उपस्थित रहे.