तेज रफ्तार ट्रक औऱ कार की आपस में भिड़ंत होने पर कार के चालक सहित उसमें सवार तीन सीआरपीएफ के जवान की मौत होने का मामला सामने आया हैं l वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सघन उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है l उक्त भीषण हादसा धमतरी जिले का है l
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के चार जवान होली की छुट्टी पर जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे, इसी दौरान धमतरी में बायपास खपरी गांव के पास ट्रक से उनकी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई l हादसा इतना भीषण था कि दो जवानों सहित कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया l मृतकों में मुकेश कुमार (हेड कांस्टेबल), उमेंद्र सिंह (सब इंस्पेक्टर), राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल) और सिविलियन ड्राइवर हीरालाल नागर शामिल हैं l हादसे में सीआरपीएफ जवान अभिमान राय घायल हुए हैं जिन्हें राजधानी रायपुर रिफर किया गया l