सुबह तड़के भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के नंदनी-जामुल रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें प्रवीण कुमार नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई l बताया जा रहा है कि कार में चार युवक सवार थे, जो नंदनी से जामुल की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। अन्य तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को कॉल की। मृतक प्रवीण ने हादसे से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पिता को मिस करते हुए भावुक स्टेटस शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है। पापा मुझे अपने पास बुला लो’—यह स्टेटस अपलोड करने के कुछ ही देर बाद प्रवीण कुमार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed