भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी लोक लुभावन घोषणा पत्र जारी किया है। तू डाल डाल मैं पात पात की तर्ज पर बीजेपी के घोषणा पत्र पर कांग्रेस का घोषणा पत्र भारी पड़ता नज़र आ रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सबसे प्रमुख घोषणा शिक्षा को लेकर है जिसमे केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा की गई है। वही भाजपा ने जहां धान खरीदी में 21 क्विंटल धान खरीदी करने व धान की कीमत 31 सौ करने की घोषणा की है तो वही कांग्रेस ने किसानों को लुभाने 22 क्विटल धान खरीदी का वादा कांग्रेस ने किया है। इसके अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। वही स्वास्थ्य में डॉ खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में राशि 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख व एपीएल परिवारों के लिए इस योजना में मिलने वाले 50 हज़ार को बढ़ा कर 5 लाख करने की घोषणा की है। सड़क दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में दुर्घटना होने पर मुफ्त इलाज करने की घोषणा भी कांग्रेस ने की है। तेंदू पत्ता खरीदी में कीमत बढ़ा कर 6 हज़ार करने व महुआ, अमचूर, चिरौंजी इत्यादि की खरीदी में भी 10 रुपय प्रति किलो वृद्धि करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही जनता को लुभाने अन्य वादे भी घोषणा पत्र में की गई है। अब देखना यह है कि जनता भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के बाद मोदी की गारंटी पर मुहर लगाती है या फीर भूपेश पर भरोसा करेगी।