रायगढ़। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 में होने वाले उप चुनाव में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये है। कल देर शाम भाजपा ने इस वार्ड में सरिता राजेन्द्र ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया था। वही आज कांग्रेस ने भी श्रीमती रानी सोनी को वार्ड चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि पार्षद संजना शर्मा के निधन से खाली हुई इस सीट पर आगामी 9 जनवरी को चुनाव होना है। अब दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी तय होने के साथ ही चुनावी बिसात बिछनी शुऊ हो गयी है। कांग्रेस जहां अपनी इस सीट को बचाने की जद्दोजहद में जुटेगी तो वही भाजपा इस सीट पर कब्जा जमाने के प्रयास में जुट गई है। चूंकि 11 महीने के बाद विधानसभा चुनाव होना है लिहाजा यह उप चुनाव जितना दोनो ही दलों के लिए महत्वपुर्ण होगा।

You missed